ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा 30 वी छायाचित्र स्पर्धा व प्रदर्शनी का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/05/30_01896085354.html
नागपुर। ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब, नागपुर के स्थापना दिवस व विश्व छायाचित्रण दिवस 19 अगस्त के अवसर पर विगत 29 वर्षों से प्रतिवर्ष 19 अगस्त के दिन क्लब के साथ प्रायोजकों के सहकार्य से, व्यावसायिक, शौकिया छायाचित्रकार के लिये छायाचित्र स्पर्धा व भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है.
इस वर्ष ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब नागपूर एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपूर इनके संयुक्त सहयोग से विश्व छायाचित्रण दिन व ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब के वर्धापन दिन निमित्य 16 से 19 अगस्त 2026 दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपूर मे, व्यावसायिक, शौकिया छायाचित्रकारों के लिये छायाचित्र स्पर्धा व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.
इस छायाचित्र स्पर्धा मे वाईल्ड लाईफ एंड नेचर (वाइल्डलाइफ & नेचर), ट्रॅव्हल, स्ट्रीट एंड इवेंट (ट्रैवल, स्ट्रीट & इवेंट) एवं मोबाईल फोटोग्राफी (मोबाइल फ़ोटोग्राफ़ी) यह तीन विषय रखे गए है. इस स्पर्धा के निर्णायक मंडल (जूरी पैनल) मे दिनेश कुंबले बेंगलुरु, विनय ठाकुर नागपूर एवं मानसी ठक्कर मुंबई है.
अधिक जानकारी के लिए ocpc.in वेबसाईट पर लाग ईन करे एवं 9823066284, 942802794 इस मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते है. इस आयोजन का सभी छायाचित्र प्रेमी, रसिको ने लाभ ले यही विनंती. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब के समस्त सदस्य प्रयासरत है.