Loading...

शिवसेना वैद्यकीय सहायता कक्ष ने अजनी पुलिस स्टेशन को सौपा निवेदन


अस्पताल परिसर में नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग

नागपुर। शिवसेना वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे वैद्यकीय सहायता कक्ष, विदर्भ कार्यालय की ओर से आज अजनी पुलिस स्टेशन में ए.पी.आई. क्राइम श्री प्रभाकर कवाडे जी को निवेदन सौंपा गया।

अजनी पुलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र में जी.एम.सी. अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर अस्पताल तथा धर्मादाय आयुक्त के अंतर्गत आने वाला धर्मार्थ अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल आते हैं। 

इन अस्पतालों के परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों का खुलेआम सेवन किया जा रहा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की घटनाएं मरीजों, उनके परिजनों एवं चिकित्सा कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर हैं।

इस पृष्ठभूमि में शिवसेना वैद्यकीय सहायता कक्ष द्वारा निम्नलिखित मांगें की गई हैं :

नियमित गश्त : 

सभी सरकारी अस्पतालों के परिसर में दिन और रात नियमित पुलिस गश्त की जाए।
कठोर कार्रवाई : अस्पताल परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस चौकी : 

जिन सरकारी अस्पतालों में पुलिस चौकी नहीं है, वहां नई पुलिस चौकी शुरू की जाए। जहां चौकी मौजूद है, वहां के अधिकारियों को परिसर में नियमित गश्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं।

नाकाबंदी व जांच : 

क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर नशीले पदार्थों की तस्करी एवं 'ड्रंक एंड ड्राइव' के मामलों पर विशेष अभियान चलाया जाए।

अस्पताल सेवा और उपचार का पवित्र स्थान है। वहां की शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर तत्काल कार्यवाही की जाए, ऐसा अनुरोध किया गया है।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में विदर्भ प्रमुख प्रवीण लता बालमुकुंद शर्मा के नेतृत्व में नागपुर शहर संपर्क प्रमुख शिल्पा रामेलवार, नागपुर शहर जिला प्रमुख वैशाली फुलझेले, दक्षिण व मध्य नागपुर शहर प्रमुख विवेक दस्तुरे, दक्षिण पश्चिम व पश्चिम नागपुर शहर प्रमुख जगदीश गुप्ता, उत्तर व पूर्व नागपुर शहर प्रमुख कपुर सिंग, दक्षिण पश्चिम विधानसभा संगठन संजय गवई एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाचार 2867111537721851060
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list