Loading...

पंजाबी एकता को मजबूत करने का संकल्प

                     


नागपुर। सेवाभावी संस्था सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में विशेष सभा का आयोजन विनय ओबेराय की अध्यक्षता में सनातन भवन में किया गया। अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 28 जून को आयोजित की जा रही सभा की तैयारियों के संदर्भ में सभा आयोजित की गई। 

सभा में विशेष रूप से पंजाब सेवा समाज के उपाध्यक्ष राकेश झाम, श्रीराम मानव सेवा समाज के सचिव कृष्णगोपाल बुधराजा, कमल शर्मा, आयोजन के विशेष सहयोगी महेंद्र बतरा, सतीश चचडा और विक्रम खुराना उपस्थित थे।

महासंघ की सभा के बारे में समुचित जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिलन साहनी ने दी। सनातन समाचार के विशेषांक के संदर्भ में जानकारी नरेंद्र सतीजा ने दी।अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए। सभा में विशेष रूप से पंजाबी समाज को एकजुट करने पर  जोर दिया गया। आभार महासचिव प्रशांत साहनी ने माना। सभा में हेमंत साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, सचिन साहनी,विनोद दुदानी, तरुण सहगल, हरिओम साहनी आदि की उपस्थिति रही।
समाचार 5531952002800282758
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list