राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का स्थापना दिवस समारोह मनाया
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_3260.html
नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा मंच के नवमी स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 22 मई 2026 को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंच की सक्रिय सदस्य श्रीमती सुमन शुक्ला जी के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुमन शुक्ला द्वारा सभी सदस्यों का पौधा एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित करने के साथ किया गया। तत्पश्चात मंच की प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी ने वर्षभर में मंच द्वारा किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही आगामी समय में प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित किए जाने तथा मंच में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर सदस्य संख्या में वृद्धि करने के विषय पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी बहनों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर मंच का नवमी स्थापना दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वादिष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम की आयोजक सुमन शुक्ला जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर मंच की प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, रति चौबे, संगीता तिवारी, सुमन शुक्ला, ज्योति द्विवेदी, आशा दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अंबिका शर्मा ने सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
