स्वर्णिम गीतों की शाम बॉलीवूड डायरीज - कुछ किस्से कुछ नगमे..
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_91.html
नागपुर। द हार्मनी इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत बॉलीवूड डायरीज - कुछ किस्से कुछ नगमे.. इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीनगर, आठ रस्ता चौक, स्थित साइंटिफिक सभागृह में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों, यादगार किस्सों और शानदार प्रस्तुतियों का अनोखा संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम की संकल्पना राजेश समर्थ की थी, जबकि निवेदन श्वेता शेलगावकर ने किया। आयोजन एवं गायन की जिम्मेदारी राजू पुंगे और सुनील भुसे द्वारा संभाली। साथ संगीत हार्मनी वाद्यवृंद द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मिलिंद कासलीकर ने मेरे नैना सावन की प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरा माहौल संगीत मय कर दिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की श्रृंखला में सभी गायकों ने डॉ. आशीष त्रिपाठी (वॉइस ऑफ किशोर कुमार, आगरा), किशोर ठाकुर, हेमंत गंडोले, पंकज पाराशर, कैलाश राठी, प्रमोद अंधारे, स्वाती खडसे, शुभांगी बावने तथा स्मिता अहेरे (पुसद ) प्रस्तुत दी। जिनमें आनेवाला पल, दीवानो से ये मत, पुकारता चला, महबूब मेरे, ओ मेरी शर्मीली, भीगे होंठ तेरे, दिल चीज क्या है, जब दिप जले, अजी ऐसा मौका, फूलो का तारो का, और छोड़ दो आंचल, कितना प्यारा वादा, लेकर हम दीवाना दिल, अभी न जाओ छोड़कर, जैसे सदाबहार गीत शामिल थे।
कार्यक्रम में प्रमोद मानमोडे (संस्थापक निर्मल उज्जवल बैंक), देवेंद्र दोडकेजीं (सिने नाट्य अभिनेते), अविनाश वेखंडे (नाट्य सिने अभिनेते) और अरविंद पाटील (रिटायर्ड रजिस्टार) इनकी खास उपस्तिती थी.
कार्यक्रम की विशेषता रही युगल प्रस्तुतियाँ, जिनमें कलाकारों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
