Loading...

पूज्य पंचायत क्वेटा समाज का आयोजन


प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार सम्मानित

नागपुर। पूज्य पंचायत क्वेटा समाज द्वारा समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “विद्यार्थी सम्मान समारोह 2026” का आयोजन पंचायत भवन, क्वेटा कॉलोनी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 10 वीं, 12वीं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसीपी सत्यवीर बांदीवार ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि “सृष्टि का सबसे कमजोर प्राणी इंसान है, इसलिए जीवन में अच्छा इंसान बनना सबसे आवश्यक है।” उन्होंने बच्चों और माता-पिता के बीच मजबूत संबंधों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि खान-पान व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को गलत प्रभावों से दूर रहने की सीख दी।

विशेष वक्ता प्रो. राकेश कृपलानी  ने आधुनिक तकनीक और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को “भेड़ चाल” से बचने तथा भविष्य को ध्यान में रखकर करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय ए आय का है, इसलिए विद्यार्थियों को AI Ready बनना चाहिए। वहीं  संतोष देवी लड्ढा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मुफ्त में मिलने वाली चीजों की कद्र कम होती है, इसलिए मेहनत और अनुशासन जीवन में बहुत जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को चार महत्वपूर्ण नियम बताए — माता-पिता का सम्मान करें, सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें, शिक्षा के क्षेत्र में “करो या मरो” की भावना रखें तथा अपनी संस्कृति से जुड़े रहें।

समाज के अध्यक्ष तिलक आहूजा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। महासचिव गुलशन दात्रे द्वारा मंच संचालन किया गया। अंत में सभी अतिथियों का सचिव अनिल कटारिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
समाचार 564723850007899045
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list