Loading...

एक्यूपंक्चर शिविर का सैकड़ो ने उठाया लाभ


गुरबक्ष वजीरानी की स्मृति में हुआ आयोजन 

नागपुर। जरीपटका स्थित  श्री स्वामी सतरामदास धर्मशाला  में  स्व. गुरबक्ष पिंञोंमल वजीरानी की स्मृति में एक्यूपंक्चर शिविर का आयोजन किया गया। जिसे भारी प्रतिसाद मिला। चार दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन 500 लोगों ने लाभ उठाया।‌ वणी के सुप्रसिद्ध डाक्टर महेश सुराना ने पीठ दर्द, घुटनों, कमर दर्द, लकवा , अस्थमा , आदि बीमारियों से त्रस्त मरीजों का नाड़ी तपास कर एक्यूपंक्चर पद्धति से इलाज किया। 


सर्वप्रथम संत गोविंदराम साहिब की समाधी पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया। स्व.गुरबक्ष वीरानी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 
समाज सेवी महेश वजीरानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में  रा.स्व. सेवक संघ जरीपटका भाग प्रमुख मुरली केवलरामानी, सिंधुड़ी यूथ विंग के संयोजक तुलसी सेतिया,  लेखक किशोर लालवानी, आत्माराम वजीरानी, राजेश आहूजा,  दिलीप लालवाणी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।  जैन समाज की और से  डा.सुराना व महेश वजीरानी व उनकी टीम का सत्कार किया गया। 

शिविर के सफलतार्थ कविता वजीरानी, राकेश भोजवानी परख वजीरानी, दीपक हेमराजानी, वेनिका वजीरानी, दिलीप लालवाणी, कपिल वजीरानी, राजेश आहूजा, संगीता हरवानी, दीपाली हरवानी, अक्षरा कोंडावार, रवि नानवानी,  साहू ने अथक प्रयास किया। आभार परख जीरानी ने माना।
संस्कार 6768339448084058744
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list