नागपुर के माँ तुलजा भवानी मंदिर में प्रज्वलित हुईं 551 मनोकामना अखंड ज्योतियाँ



शारदीय नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु, आकर्षक विद्युत सज्जा और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर


नागपुर। नागपुर के मनीष नगर स्थित प्रसिद्ध माँ तुलजा भवानी देवस्थान में शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष 551 मनोकामना अखंड ज्योतियाँ प्रज्वलित की गई हैं। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के इस पावन आयोजन में नागपुर सहित विदर्भ के विभिन्न जिलों तथा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ अखंड ज्योतियाँ स्थापित कराई हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक ये ज्योतियाँ निरंतर प्रज्वलित रहेंगी। मंदिर में माँ के दर्शन और अखंड ज्योतियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। भक्तिमय वातावरण, आकर्षक विद्युत रोशनी, फूलों की मनमोहक सजावट और माँ की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र उत्सव में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। श्रद्धालु माँ तुलजा भवानी के चरणों में सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन महाप्रसाद वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। माँ तुलजा भवानी देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण बालमुकुंद शर्मा ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में मंदिर पहुँचकर माँ के दर्शन करने तथा धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की अपील की है।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं