सनातन धर्म युवक सभा का 75 वां दशहरा महोत्सव
कस्तूरचंद पार्क पर 5 दिवसीय आयोजन
यादगार रहेगी रामलीला संपूर्ण रामायण
नागपुर। सेवाभावी संस्था सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में मध्यभारत के सर्वाधिक लोकप्रिय 75 वें दशहरा महोत्सव का 5 दिवसीय आयोजन 16 से 20 अक्तूबर तक कस्तूरचंद पार्क पर किया जा रहा है। शुक्रवार 16 अक्तूबर को शाम 6.30 बजे भक्ति, संगीत और उल्लास का अनूठा संगम भजन जैमिंग संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन समाजसेवी श्रीमती कामना कावेश तलवार परिवार द्वारा किया जाएगा।
विशेष रूप से ग्रैंड लाइट एंड साउंड शो पर आधारित संपूर्ण रामायण (रामलीला) के अंतर्गत प्रथम अध्याय की प्रस्तुति शनिवार 17 अक्तूबर को शाम 6.30 बजे से की जाएगी जिसका उद्घाटन समाजसेवी सूरज एवं रवि अग्रवाल के हस्ते संपन्न होगा। इसके प्रस्तुतकर्ता विजय खेर, लेखक सुधाकर बक्शी, संगीत निर्देशक चतुरसेन और निदेशक नितिन बंसोड हैं। रविवार 18 अक्तूबर को शाम 6.30 बजे द्वितीय अध्याय की प्रस्तुति की जाएगी जिसका उद्घाटन यजमान प्रशांत उगेमुगे करेंगे।
सोमवार 19 अक्तूबर को शाम 6 बजे तृतीय अध्याय का उद्घाटन विमल कुमार अग्रवाल परिवार द्वारा किया जाएगा। मंगलवार 20 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत पुतलों की पूजा के साथ होगी। इस वर्ष अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रावण का पुतला 75 फुट, कुम्भकर्ण का 65 फुट और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 60 फुट की रखी गई है। पूजा के बाद विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ढोल पथक,गरबा, ट्रांसजेंडर ग्रुप मुद्रा की प्रस्तुति आदि का समावेश रहेगा। इसी तरह खुले आसमान के नीचे रंगबिरंगी आतिशबाजी का नजारा मनमोहक रहेगा।
आर एस एस के सरसंघचालक डा मोहन भागवत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे। सोलार इंडस्ट्रीज के संस्थापक एवं अध्यक्ष पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल व महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष अतिथि होंगे।
साथ ही अतिथियों में महापौर नीताताई ठाकरे, विधायक नितिन राऊत, कृष्णाजी खोपडे समीर मेघे, प्रवीण दटके, भूतपूर्व राज्य सभा सदस्य अजय संचेती, भूतपूर्व विधान परिषद सदस्य मितेश भांगडिया, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, भूतपूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी वखरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, भूतपूर्व नगरसेवक निशांत गांधी, आर सी प्लास्टो प्रा लि के निदेशक नीलेश रमेशचंद्र अग्रवाल, छतरपुर फार्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सूरज ओमप्रकाश अग्रवाल, एल 7 ग्रुप के चेयरमैन रवि ओमप्रकाश अग्रवाल, त्रिवेनियम की डायरेक्टर कामना कावेश तलवार, समाजसेवी विमल कुमार अग्रवाल, वी आई पी एल ग्रुप के प्रशांत उगेमुगे, भूतपूर्व उपमहापौर सुनील अग्रवाल और स्वीकृत नगरसेवक जितेन्द्र ठाकुर का समावेश है। संस्था द्वारा प्रकाशित की जा पत्रिका सनातन समाचार के दशहरा विशेषांक के प्रकाशन की जिम्मेदारी नरेंद्र सतीजा संभाल रहे हैं।
संस्था की कार्यकारिणी में संरक्षक योगराज साहनी, सुरेंद्र संतराम साहनी, अध्यक्ष विनय ओबेरा,महासचिव प्रशांत साहनी ,उपाध्यक्ष मिलन साहनी और कपिल साहनी, सहसचिव सुधीर कपूर , कोषाध्यक्ष हेमंत साहनी ,सहकोषाध्यक्ष आशीष धवन ,जनसंपर्क अधिकारी विनय सहगल और कार्यकारी सदस्यों में गौतम साहनी, सचिन साहनी, विनोद दुदानी और तरुण सहगल का समावेश है।
दशहरा महोत्सव के कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र और आरजे फरहान करेंगे।।।संस्था द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 16 से 19 अक्तूबर तक शाम के आयोजन हेतु प्रवेश निशुल्क है और प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं रहेगी । मंगलवार 20 अक्तूबर को कुर्सियों पर बैठने हेतु प्रवेश पत्र (पास) अनिवार्य रहेंगे। वी आइ पी और वीवीआईपी पासधारकों के लिए मेट्रो स्टेशन के बाजू में बने गेट से प्रवेश रहेगा। इसी तरह डोनर पासधारकों के लिए किले के सामने बने गेट से प्रवेश रहेगा।
