एक प्यार का नग्मा है... मौजो की रवानी है...!



ज्येष्ठ मित्र मंडल ने प्रस्तुत किया संगीतमय नजराना


नागपुर। नगर की सुप्रसिद्ध व सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था “ज्येष्ठ मित्र मंडल” के तत्वावधान में जरीपटका स्थित “मातेश्वरी भवन” नागपुर में “हिट्स ऑफ लक्ष्मीकांत प्यारेलाल (कराओके स्पेशल)” का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख डॉ. संगीता दलवानी ने किया। 


कार्यक्रम के संयोजक महेश लालवानी (C.A) को शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ द्वारा मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा सत्कार किया गया। पश्चात मंच सुप्रसिद्ध उद्घोषक सुशील तिवारी को सुपुर्द किया। गायक कलाकारों में अर्जुनदास आहूजा, महेश लालवानी, कमल सावधानी, कमलेश टहलियानी, कपिल हरिरामानी, सुरेश एस.आहूजा, परसराम चेलानी, महेश खिलनानी, संतोष केसवानी, भावना लालवानी, लक्ष्मी खिलनानी, रजनी शर्मा, वैजयंती सचदेव, मीना उत्तमचंदानी, रेशमा लालवानी, कविता बेलानी, रीता कंधारी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। 


सर्व प्रथम सभी कलाकारों द्वारा ग्रुप सांग गाकर “ना चाहू सोना चांदी” गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात “तेरे हाथों में पहना दू चूड़ियां, हंसता हुआ नूरानी चेहरा, मैं तेरे प्यार में पागल, सत्यम शिवम सुंदरम, गोरे नहीं काले नहीं, गाड़ी बुला रही है सीटी बजा रही है, एक प्यार का नगमा है, तू कितने बरस का, झूठ बोले कौआ काटे, मैं शायर तो नहीं” गाकर समा बांधा। सभी कलाकारों का हर्षध्वनि से सत्कार किया गया। अंत में आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। 


कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, मनोहरलाल पाहुजा, रमेश आसनानी ने अथक प्रयास किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। पश्चात हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी मंडल के सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं