माँ तुलजा भवानी देवस्थान में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का संगम



नवरात्र उत्सव के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं को मिला स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं का लाभ


नागपुर। मनीष नगर स्थित माँ तुलजा भवानी देवस्थान में अश्विन शारदीय नवरात्र उत्सव भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनोकामना अखंड ज्योत का विधिवत विसर्जन किया गया तथा भव्य महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसका लाभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया।


नवरात्र के दौरान ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नामांकित अस्पतालों के डॉक्टरों ने श्रद्धालुओं की जाँच कर निःशुल्क दवाएँ वितरित कीं। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। साथ ही एसटी बस रियायती पास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, घरेलू कामगार महिला पंजीकरण तथा श्रावणबाळ एवं निराधार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की गई।


ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण बालमुकुंद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में लता बालमुकुंद शर्मा, सचिन शर्मा, राकेश बोकडे, राजकुमार अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, नेहा अम्मा, मो. शहाबुद्दीन, विनोद वासाने, देवेंद्र ठाकरे, विकास महाजन, विवेक गोडबोले, विवेक दस्तुरे, उषा धुर्वे, दुर्गा कोसारे एवं महिमा शर्मा सहित अन्य सभी देवी भक्तों ने विशेष सहयोग दिया। सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से नवरात्र उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं