श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज – महिला मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन



नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज – महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष श्रीमती वोल्गा ठाकर के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

महोत्सव के प्रथम दिन छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पौराणिक कथा का संवाद… माँ-बालक का साथ-  विषय पर पौराणिक अभिनय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अपने परिवार की महिला सदस्यों के साथ मिलकर भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। महिलाओं के लिए आयोजित विशेष प्रतियोगिता “रंगीला गुजरात ना गुजराती कलाकारो” में प्रतिभागियों ने गुजरात के प्रसिद्ध कलाकारों, साहित्यकारों, नेताओं एवं अभिनेताओं की भूमिकाएँ निभाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया।


महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के लिए भव्य गरबा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डांडिया गरबा, पारंपरिक गरबा तथा मंजीरा गरबा जैसी श्रेणियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “माडी, तारु कंकु खर्यु ने गरबो जाम्यो” विषय पर आधारित सामूहिक प्रॉप गरबा रहा, जिसे प्रतिभागियों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। इस विशेष प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में चार चाँद लगा दिए।


अध्यक्ष श्रीमती वोल्गा ठाकर के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिना जोशी, राजश्री भट्ट, गीता मेहता, विभूति दवे, तृप्ति जोशी, नीता शुक्ला, साधना जोशी, मिली ठाकर, पूर्वी ठाकर, मोनिका जानी ,शीतल आचार्य ,आशु व्यास एवं सोनल रावल के सामूहिक प्रयासों तथा महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह तीन दिवसीय महोत्सव यादगार बन गया।

इस आयोजन ने गुजराती संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी सुदृढ़ किया।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं