विहंगम योग संत समाज के शिविरों में 29 यूनिट रक्तदान
नागपुर। सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर पूज्य श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विहंगम योग संत समाज, नागपुर द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। 28 अक्टूबर को नागपुर आश्रम में 7 यूनिट तथा 1 नवंबर को श्री सिद्धेश्वर सभागृह, मानेवाड़ा रोड में 22 यूनिट रक्तदान हुआ। इस प्रकार कुल 29 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, नागपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डॉ. मुरारी सिंह, पी.एन. सिंह, परेश कुमार बरवलिया, रत्नेश शर्मा, दिवाकर पाण्डेय, राजवीर सिंह, गिरजाशंकर गुप्ता तथा आश्रम विद्यार्थी दिनेश बेलसरिया सहित अनेक गुरु भाई एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज, विदर्भ नागपुर के संयोजक, उपदेष्टा एवं प्रचारक स्वर्गीय डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा का स्मरण किया गया। पी.एन. सिंह जी ने आभार व्यक्त किया।
वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। संस्था द्वारा आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के अंतर्गत प्रतिवर्ष यह शिविर आयोजित किया जाता है।
