छोटे-छोटे बच्चो की प्रतिभा को आगे लाने के लिए हमें कुछ न कुछ प्रयास करना चाहिए : अशोक डोये




उभरते सितारे में 'एकता दिवस'


नागपुर। यह जो छोटे-छोटे बच्चे उभरते सितारे में हैं, इनकी प्रतिभा को आगे लाने के लिए हमें कुछ न कुछ प्रयास करना चाहिए। इन बच्चों में क्रिएटिविटी आए, देश का सुजान और एक अच्छा नागरिक बनने के मार्ग पर चलें, इसलिए हमें कोशिश करते रहना चाहिए। आज के बच्चे सब कुछ कर लेते हैं। सिर्फ उन्हें उचित दिशा देना आवश्यक है। आज नई शिक्षा प्रणाली के अनुसार गुरुजी या टीचर्स की जगह, वे बच्चों के लिए फैसिलिटेटर, मैटर और मोटीवेटर के रूप में ने मार्गदर्शन कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की रूपरेखा तय कर रहे हैं। यह विचार अशोक डोये ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।



विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'एकता दिवस' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला परिषद नागपुर साधन व्यक्ति तज्ञ मार्गदर्शक अशोक तुकाराम डोये उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। 



तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, आराध्या मुंधड़ा ने शेर और खरगोश की एक सुंदर बाल कथा सुना कर सबको प्रभावित किया। श्रद्धा चिंचोडकर, वर्षा मुंधडा और आदित्य मिंज ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया।


बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ- साथ  मीनाक्षी केसरवानी, ममता काकडे, समीर उपाध्ये, जवाहर तरार, प्रभाकर मसराम, गीता सुरेश मिंज और वैशाली मदारे आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं