एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान

 



नागपुर। महालक्ष्मी जगदंबा कॉलेज (एम. जे. कॉलेज), भगिनी मंडल, झांसी रानी चौक, सीताबर्डी, नागपुर के नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के विद्यार्थियों ने जनाक्रोश फाउंडेशन के सहयोग से झांसी रानी चौक पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


इस अवसर पर एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने जनाक्रोश फाउंडेशन के सदस्यों के साथ यातायात सिग्नल पर खड़े होकर ट्रैफिक पुलिस की सहायता की तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों, सिग्नल का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी भी दी।


इस जनजागरूकता अभियान में बी.एफ.डी. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी विधान पंचभावे, टीना अकोटकर, वैष्णवी घुमगांवकर, वंशिका घुमगांवकर, तेजस्विनी घोंगड़े, सृष्टि गेडाम, प्रियंका शेंडे, अचल बावने, कावेरी राघोरटे, गार्गी सेलुकर एवं नंदिनी बोरकर ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम में कॉलेज के फैशन टेक्सटाइल विभाग की प्रोफेसर धनश्री बेलखोड़े, प्रो. रश्मि सोनटक्के, प्रो. अनीशा टोप्पो, प्रो. कृतिका उइके, प्रो. स्नेहा लाडे, नेशनल सर्विस स्कीम की कार्यक्रम अधिकारी माधवी डोंगरे, प्राचार्य आशीष उजवाने तथा डायरेक्टर उदय टेकाडे उपस्थित रहे। 


विद्यार्थियों की इस पहल के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक कर्तव्य और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।