श्रीलंका की डॉ. कलावाना को ‘डॉ. उदय बोधनकर उत्कृष्ट बाल रोग विशेषज्ञ सम्मान’



                             


फोटो : डॉ. उदय बोधनकर, डॉ. सुभाष वाघे एवं श्री मुधोजीराजे भोंसले। वहीं, बैठी हुईं श्रीलंका की पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. ओटवार कलावाना।


नागपुर। श्रीलंका की प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओटमार कौशल्या कलावाना को बाल रोग चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. उदय बोधनकर उत्कृष्ट बाल रोग विशेषज्ञ पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान डॉ. सुभाष वाघे हेल्थ एंड ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन, नागपुर तथा धन्वंतरी जयंती समारोह समिति, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया जा रहा है।

डॉ. कलावाना पिछले दस वर्षों से आयुर्वेदिक बाल रोग चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित भाव से सेवाएं दे रही हैं। अध्यापन में नवाचार, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, चिकित्सा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता के साथ प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में उनके शोध लेख प्रकाशित हुए हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी उनकी शैक्षणिक प्रतिबद्धता और विशेषज्ञता को दर्शाता है।

इस अवसर पर डॉ. उदय बोधनकर, कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसएबिलिटी (COMHAD UK) के कार्यकारी निदेशक एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. कलावाना को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

यह पुरस्कार बाल स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं