दीप पर्व दीपावली
अपनी सभ्यता और संस्कृति पर है हमें गर्व
आओ,फ़िर मनायें खुशियों की दीपावली
उमंगों का दीप पर्व
हर घर में रंगों का चमकता उजाला हो
हर चेहरे पर मुस्कान और
स्वादिष्ट निवाला हो
अमावस की रात में,
आशा के दीप जलाएं,
प्रेम, सद्भाव और खुशियों से,
हर आंगन महकाएं।
मिटे अंधेरा मन का सारा,
द्वेष का हर बंधन टूटे,
मानवता की ज्योति जले,
अपनों से हर रिश्ता जुड़े।
दीप जलें विश्वास के,
दीप जलें उल्लास के,
दीप जलें इंसानियत के,
दीप जलें नवप्रकाश के!
यह दिवाली : खुशियों वाली !
- सत्येंद्र प्रसाद सिंह, नागपुर
