किस के साथ?
जब खुद को एहसास होता हैं
की खुद की कोई हैसियत नहीं
तब बहुत सारे लोग इस विषय मे
कुछ न कुछ करने का सोचते हैं
आज के समय में
आज की जगह में
आज कुछ ज्यादा
कर तो सकते नहीं
लेकिन जल्दी बड़ा बनने की
छुपी ख्वाइश तो रहती है।
आज के जल्दी जल्दी वाले, जिंदगी में
लोग फिलहाल मे,
किसी बड़े को ढूंढते हैं
उस के साथ पहचान बढ़ाते हैं,
उसके साथ छबि या सेल्फी निकालते है,
उसको अपने दोस्तों में चलाते हैं,
झूठी शान दिखाते हैं
अपना रौब जमाते है,
उन के दोस्त भी ज्यादातर
उन्हीं की क्लास के होते हैं
वे सब बिना भूले
"वाव अमेजिंग" बोलते हैं।
आज के ज़माने में
एक तरह के खोखले,
अर्थहीन बड़प्पन की तलाश रहती हैं
इक सनक रहती की
किसी भी तरह से बड़े बने
अगर इस तरह से बड़े बन भी गए
तो बड़ी कीमत चुकानी पड़ती हैं
और उस की शून्यता
जल्दी ही समझ में आती है।
ठहराव
गहराई
संयम
नम्रता
अभ्यास,
समझते समझते जिंदगी गुजर जाती हैं
किसी गुजरे सावन के भांति।
जिंदगी के अंत में अपने हाथ में
एक खाली कटोरा नजर आता हैं
आप को बड़ा बनने के लिए
अगर किसी बड़े की जरूरत पड़े
तो आप तुरंत छोटे हो जाते हो
बड़े लोगों से पहचान का दिखावा
आपको बड़ा नहीं बनाता।
बल्कि आप को एक नाम दिलाता है
किसी का चमचा कहलाता है,
बड़ा बनने की इच्छा बड़ी जरूरी हैं
हर एक इंसान की यही चाहत होती है
और होनी भी चाहिए
लेकिन बडा बनने के लिए
खुद कुछ बड़ा करना जरूरी हैं।
रोज एक छोटा
सही कदम उठाना जरूरी हैं
जिंदगी के किसी एक क्षेत्र में
महारत जरूरी हैं
जिस के बारे में
लोग सोचते भी नहीं
ऐसी चोटी को जीतना जरूरी है
बड़ा होते होते इंसान के
ऐब, अहम तथाअवगुण
उस से दूर होते जाते हैं
नम्रता आती है झुकने की अदा आती हैं
अपने से छोटे लोगों से लगाव बढ़ता हैं
नए जमाने में स्वप्न.... नहीं नहीं .....
ड्रीम्स के बारे में बहुत चर्चा होती है
ट्रेनर्स जमात का ये पसंदीदा विषय हैं
तो किसी ने किसी को पूछा की
आप का ड्रीम क्या है
बंदे ने बोला की बिल गेट्स के
साथ लंच करना है
ट्रेनर ने बोला की एकदम सही हैं
आप सही रास्ते पर हो
बस थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत हैं
आप ऐसा कुछ करो की
बिल गेट्स स्वयं
आप के साथ लंच करने को तरस जाए।
- राजेन्द्र चांदोरकर (अनिकेत)
नागपुर, महाराष्ट्र
