विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली द्वारा डा बालकृष्ण महाजन सम्मानित
नागपुर। विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में दिनांक 30-10-2026 और 31-10-2026 दो दिवसीय कार्यक्रम में ‘भारत रत्न अटल : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन’ विषय पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने उद्घाटन सत्र का विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात विश्व हिंदी परिषद की अधिकृत शोध-पत्रिका ‘विश्व हिंदी अन्वेषिका‘ का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर नागपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डा बालकृष्ण महाजन को मुख्य अतिथि श्री संजय पासवान और विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव डा विपिन कुमार जी के द्वारा स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में तेरह देशों से छब्बीस प्रतिनिधि और समूचे भारत से तीन सौ पचास प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे।
