संदेश

विशेष समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समरूपण ग्रुप का स्तुत्य उपक्रम : विशेष बच्चों की दीपावली को बनाया यादगार

चित्र
दंत जाँच शिविर, रंगोली प्रतियोगिता, आर्थिक सहयोग और रोजगारोन्मुख मशीनों से बच्चों के सशक्तीकरण की पहल नागपुर। पद्मानगर, नारी रोड, नागपुर स्थित गुरुवार, 22 अक्टूबर को एकता बहुउद्देशीय एजुकेशन सोसायटी परिसर में समरूपण ग्रुप की ओर से विशेष बच्चों के लिए दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया।  सोसायटी के अंतर्गत संचालित जीवन रक्षा मतिमंद स्कूल, श्री किसान मूक बधिर स्कूल और अलका चहांदे डेवलपमेंट सेंटर के लगभग 100 बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, प्रतिभा प्रोत्साहन, आर्थिक सहयोग और आत्मनिर्भरता के लिए उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराने की पहल की गई। कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. आशीष मोदी एवं उनकी टीम ने लगभग 25 से 30 विशेष बच्चों का दंत परीक्षण किया। डॉ. मोदी ने आगे भी अपने क्लीनिक में बच्चों को निःशुल्क दंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए ₹1,500 प्रतिमाह देने की घोषणा की। अंजली सराफ ने भी बच्चों के लिए ₹1,500 प्रतिमाह सहयोग देने की घोषणा की। मूक बधिर बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब...

बाघ के शिकार की ऐतिहासिक ट्रॉफी को भावी पीढ़ियों के लिए किया संरक्षित

चित्र
इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय, बालाघाट ने स्व. देवदत्त शर्मा की धरोहर को दिया सम्मान नागपुर/बालाघाट। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय, बालाघाट मध्यप्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के दस्तावेजीकरण और भावी पीढ़ियों तक इतिहास पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वर्गीय देवदत्त शर्मा द्वारा शिकार किए गए बाघ की ट्रॉफी को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया है। संस्थान की ओर से जारी सम्मान-पत्र के अनुसार, स्व. देवदत्त शर्मा ने 12 फरवरी 1964 को एक बाघ का शिकार किया था। उस बाघ की ट्रॉफी का पंजीयन क्रमांक 4103100219 है। इस ऐतिहासिक वस्तु को 17 सितंबर 2026 को संस्थान संग्रहालय, बालाघाट में भावी पीढ़ियों के लिए धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्व. देवदत्त शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा , निवासी वार्ड क्रमांक 15, मेन रोड, बालाघाट को संस्थान ने सम्मानित करने का निर्णय लिया। संस्थान के संग्रहाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह गहरवार ने 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जारी सम्मान-पत्र के माध्यम से दीपक शर्मा को...

नागपुर की IDMS Vigilant का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कदम

चित्र
UAE की एलेक्ज़ेंडर इंटरनेशनल वर्क्स LLC के साथ छह खाड़ी देशों के लिए विशेष चैनल पार्टनरशिप समझौता रक्षा, एयरोस्पेस और सुरक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत–यूएई सहयोग को मिलेगी नई दिशा; स्वदेशी तकनीकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की पहल नागपुर/दुबई। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित IDMS विजिलेंट डिफेंस टेक्नोलॉजीज Pvt. Ltd. ने भारत के स्वदेशी रक्षा एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए दुबई स्थित अलेक्ज़ेंडर इंटरनेशनल वर्क्स LLC के साथ विशेष चैनल पार्टनरशिप समझौता किया है। 14 अक्टूबर 2026 को हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत Alexander International Works LLC को खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के छह देशों में IDMS Vigilant के सहमत उत्पादों, तकनीकों और सेवाओं के प्रचार एवं व्यावसायिक विकास के लिए विशेष चैनल पार्टनर नियुक्त किया गया है।  यह साझेदारी भारत की स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं और खाड़ी देशों की रक्षा, एयरोस्पेस, आंतरिक सुरक्षा तथा रणनीतिक सहयोग संबंधी आवश्यकताओं के बीच सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे दोनों देशों के बीच व्यावसाय...

पौधे लगाने से पहले पानी बचाएं, ऐतिहासिक कुएं-तालाबों को जीवित करें : डॉ. प्रवीण डबली

चित्र
मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन : ‘एक संस्था- एक कुआं/तालाब’ योजना और पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी तय करने की मांग नागपुर। शहर में घटते हरित क्षेत्र और बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए जल कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् डॉ. प्रवीण डबली ने मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इतनकर को ज्ञापन सौंपकर जल संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। मनपा के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बैठक में सुझाव देने के बाद उन्होंने यह ज्ञापन प्रस्तुत किया। डॉ. डबली ने कहा कि नागपुर में हरित क्षेत्र वर्ष 2015 के 21.39 प्रतिशत से घटकर 2025 में मात्र 9.69 प्रतिशत रह गया है। केवल पौधारोपण से समस्या हल नहीं होगी। पौधों को जीवित रखने के लिए भूजल स्तर बढ़ाना और वर्षाजल को जमीन में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक कुओं और तालाबों के संरक्षण के साथ ‘एक संस्था–एक कुआं/तालाब’ (Adopt a Water Body) योजना लागू करने का प्रस्ताव दिया। इसके तहत सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों को जलस्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। डॉ. डबली ने नई इमारतों और आवासीय योजनाओं...

एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स के कार्यालय में कुमार मसराम का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

चित्र
नागपुर | प्रताप नगर रिंग रोड, नागपुर स्थित डिजिटल मार्केटिंग कंपनी एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स (ADBORN Solutions)    के कार्यालय में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक कुमार मसराम का जन्मदिन शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर तथा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अपना बहुमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आनंद शर्मा- फिल्म निर्देशक एवं ज़ीरो माइल फाउंडेशन के संस्थापक, तथा यतींद्र नाडकर्णी- लेखक, शिक्षाविद् एवं पूर्व बैंकर, उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की उपस्थिति से यह आयोजन विशेष एवं यादगार बना। एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है, जो व्यवसायों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान मजबूत करने, ग्राहकों तक पहुँच बढ़ाने और ब्रांड की ऑनलाइन उपस्थिति विकसित करने में सहायता प्रदान करती है।  एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अश्विन अशोक कुलकर्णी हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी व्यवसायों को आध...

एमसीईडी का 38वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

चित्र
नागपुर। उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और नवउद्यमियों को आत्मनिर्भरता की दिशा प्रदान कर रहा है एमसीईडी महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र (एमसीईडी) का 38वाँ स्थापना दिवस दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को एमआईडीसी उद्योग संघटना (एमआईए) सभागृह, हिंगणा एमआईडीसी, नागपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय डॉ. मनाली क्षीरसागर, कुलगुरु, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) एवं महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (MAFSU), नागपुर के करकमलों द्वारा किया गया। एमसीईडी के स्थापना दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए माननीय डॉ. मनाली क्षीरसागर ने नागपुर संभाग में उद्यमिता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एमसीईडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों, नवउद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को सक्षम बनाने के लिए नागपुर एमसीईडी की टीम उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने एमसीईडी को 38वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा महाराष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगद...

मोहम्मद सलीम : मंच संचालन से रिश्तों की खूबसूरती तक ‘जीरो माइल’ के भरोसेमंद साथी

चित्र
                                    नागपुर। हाल ही में ‘जीरो माइल फाउंडेशन’ तथा राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘जीरो माइल’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘जीरो माइल आइकॉन अवार्ड-2026’ एवं ‘स्थापना दिन विशेषांक’ विमोचन समारोह के साथ ‘जीरो माइल’ ने सफलतापूर्वक अपने 21वें वर्ष में प्रवेश किया। रामदासपेठ स्थित होटल तुली इम्पीरियल में आयोजित इस गरिमामय समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले चुनिंदा व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस यादगार आयोजन की सफलता में मंच संचालन की भूमिका भी विशेष रही। वर्षों से ‘जीरो माइल’ के लगभग सभी प्रमुख कार्यक्रमों का सधे हुए अंदाज, प्रभावशाली संवाद शैली और गरिमापूर्ण प्रस्तुति के साथ संचालन करने वाले नागपुर महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ लेखापाल मोहम्मद सलीम एक बार फिर अपनी विशिष्ट शैली से समारोह को बांधे रखने में सफल रहे। मोहम्मद सलीम की खासियत केवल उनका कुशल मंच संचालन ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप शब्दों का चयन, अतिथियों एवं वक्ता...

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे

चित्र
जीरो माइल आइकॉन अवार्ड एवं स्थापना दिन विशेषांक का गरिमामय लोकार्पण नागपुर। हाल ही में 'जीरो माइल फाउंडेशन' तथा अखबार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 'जीरो माइल आइकॉन अवार्ड - 2026’ एवं 'स्थापना दिन विशेषांक' का विमोचन समारोह में राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक 'जीरो माइल' का सफलतापूर्वक 21वें वर्ष में पदार्पण हुआ। इस उपलक्ष्य में जीरो माइल आइकॉन अवार्ड - 2026 का रोचक आयोजन नागपुर में रामदासपेठ स्थित होटल तुली इम्पीरियल में किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र में सेवारत चुनिंदा व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के अध्यक्ष अखिल विश्व सरयु पारीण ब्राह्मण महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष - रामनारायण मिश्र, विशेष अथितियों में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व राज्य सभा सांसद - पद्मश्री डॉ. विकास महात्में, महाराष्ट्र सरकार के निवर्तमान मंत्री- रमेशचन्द्र बंग, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष - सुनील दत्त शर्मा, न्यू ईरा हॉस्पिटल के संचालक - डॉ. निलेश अग्रवाल एवं ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव - राजू मिश्रा प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्...