Pages

25 अगस्त, 2023

शिव की आराधना करने वाला व्यक्ति कभी दरिद्र नहीं हो सकता : गुरुदेव

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत मानस रत्न बालयोगी संजय महाराज का आगमन

नागपुर।  शिव की आराधना करने वाला व्यक्ति कभी दरिद्र नहीं हो सकता। यह उद्गार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत मानस रत्न पूज्य बाल योगी संजय जी महाराज ने व्यक्त किए। श्रावण मास के पावन उपलक्ष्य में विंध्य पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव का नागपुर शहर में आगमन हुआ हैं। आस्ट्रेलिया की यात्रा करते हुए पूज्य गुरुदेव संतरा नगरी नागपुर में  राजेश पाण्डेय के निवास इंद्रप्रस्थ सोसायटी स्वालंबी नगर पूनम बिहार 1 नागपुर में पधारे हैं। 

पूज्य गुरुदेव के आगमन से नागपुर वासियों में हर्षोल्लास का वातावरण है। गुरुदेव के दर्शन के लिए भारत के विभिन्न प्रदेशों से भक्तगण आ रहे हैं। पूज्य गुरुदेव ने वेदांता विश्विद्यालय की स्थापना करने का संकल्प लिया है ताकि सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखा जा सके। उनका लक्ष्य भारत को नशामुक्त करना है।