Pages

07 मार्च, 2024

एसओएफ आईएमओ परीक्षा 2023-24 में छात्रों ने नाम रोशन किया


नागपुर/कोंढाली। अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल कोंढाली के छात्रों ने हाल ही में आयोजित एसओएफ इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड 2023-2024 परीक्षा में नाम रोशन किया। अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल के कुल 8 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक मिला।  प्रधानाचार्य राजेंद्र मिश्र एवं गणित अध्यापिका श्रीमती योगिता शियाले ने असेंबली में सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। लविष्का खोबरकर, गुरवेश बालपांडे, श्रेयस जयापुरकर, स्वराली दिवाते, स्वरा देवताले, मानवी पट्टे, गुंजन लाड और विद्या जंघरे को उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक मिला। 

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। मानवी पट्टे ने न केवल आईएमओ में अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि दूसरे स्तर के लिए भी क्वालीफाई किया। अरविंदबाबू देशमुख प्रतिष्ठान नागपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और परीक्षा में सफल सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. आशीष देशमुख ने अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल कोंढाली के अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को भी बधाई दी।