Pages

07 मार्च, 2024

सुर्ख पलाश


अनंत चले जा रहे ये रास्ते सारे
बारिश में भीगे काले विभोर चमके 
ठंडी में ठिठुर कर हुए शुष्क मैले
मानो आँखें बंद है ध्यान लीन मग्न

कहीं कोई इमारतें हैं खड़ी ऊँची 
कभी कोई दफ़्तर या कारख़ाना
ये हरे हरे से पेड़ भी खड़े पाये गये 
कहीं चंपा के तो कहीं बोगनवेल

ऐसे में एक सुर्ख़ सुंदर सरगोशी
कहीं अध खिले कही विस्तृत रेशमी
गर्मी के आनेकी खबर लिए मुसकाते
जैसे प्रकृति के भेजे हुए हैं दूत

पलाश के चटक लाल फूल 
ब्ब्रह्मा विष्णु महेश इनमें करे निवास 
वेद करते इसकी महिमा का वर्णन 
होली के रंग बनाये इनसे खेलें हम

वीरान सूखे रास्ते बेरंग से जब चले
हवायें गर्म बहे लू के चटके दिये
पलाश खिले लाल रंग बिखेरे 
जीवन है अब भी सुंदर यह दर्शाये

- डॉ. हेमा मेनन