नागपुर। ब्राह्मण सेना द्वारा 25 अप्रैल गीता मंदिर परिसर में संगठन द्वारा उपनयन संस्कार किया जाएगा जिसकी जानकारी अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी ने रविवारीय सभा में दी। कार्याधक्ष प्रतिक त्रिवेदी के कार्यालय सीताबर्डी में ब्राह्मण सेना की सभा का आयोजन किया गया। इस वर्ष उपनयन हेतु बटुक दुबई से आ रहे हे इसकी जानकारी मनीषा पाठक आयोजन समिति सहयोजिका ने दी।
तेजस संदीप सोले गोत्र गौतम दुबई कतार से है उनका उपनयन भी ब्राह्मण सेना सामूहिक उपनयन में किया जाएगा इसकी पुष्टि मनीषा पाठक द्वारा दी गई। श्रीमति जयमाला तिवारी ने संगठन को जानकारी दी की इस वर्ष के उपनयन हेतु मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों से उपनयन हेतु बटुको की तैयारी किया जा रहा है। कृष्ण मुरारी मिश्र ने भोजन समिति द्वारा व्यजनो की जानकारी दी।
सुषमा मिश्रा, कोष संभालेगी वैसे ही बारात व्यवस्था नीरज शुक्ला, निधि तिवारी द्वारा संभाला जाएगा। पूजन सामग्री, जांच व्यवस्था रानू प्रतिक त्रिवेदी, मंच प्रतिक व रानू मनीष त्रिवेदी संभालेगी। माता जागरण के साथ भव्य आयोजन की जानकारी संगठन द्वारा दी गई जिसमे वरिष्ठ ब्राह्मण अरविंद अवस्थी की उपस्तिथि में संजय शुक्ला, बचपाई जी आदि उपस्थित थे।
