Pages

16 मार्च, 2024

उभरते सितारे में 'स्वास्थ्य चर्चा'


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं के लिए लोकप्रिय उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत मनोरंजन और ज्ञानवर्धक ‘स्वास्थ्य चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रो. प्रिती गजभिए जी अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इनका सम्मान सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागतवस्त्र और मोमेंटो देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने एक गीत भी सुनाया।


सर्वप्रथम, कार्यक्रम की प्रस्तावना रखतें हुए प्रशांत शंभरकर ने बच्चों से स्वास्थ्य संबंधी चर्चा में कहा कि हमेशा खुश रहना और खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने कहा कि वर्तमान में हमारी लाइफ स्टाइल में बदलाव आ गया है। जिसके कारण स्वस्थ पर विपरीत परिणाम नजर आता है। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम न करना तथा खानपान में भी घर के भोजन से ज्यादा बाहर का फास्ट फूड रास आने लगा है। घर के बड़े बुजुर्गों से ज्यादा बच्चे गूगल गुरु से  ज्ञान ले रहे हैं। पहले घर में सर्दी खांसी जैसी छोटी-छोटी बातों के लिए  रसोईघर में ही उपलब्ध अदरक, शहद, अजवाइन जैसी गृह उपयोगी मसाले के प्रयोग की उन्होंने अच्छी जानकारी दी। इस अवसर पर कृष्णा कपूर ने भी अपने विचार रखें।

तत्पश्चात, अपनी संगीतमय प्रस्तुति के दौरान कुछ बच्चों ने स्वास्थ्य चर्चा पर बहुत ही महत्वपूर्ण बातें कहीं। जिसमें विशेष रूप से गौरव गिदवानी, पल्लवी वासनिक और भव्या अरोरा ने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवन शैली की जानकारी दी।
प्रतिभाशाली बच्चों की प्रस्तुतियों को मिनाक्षी केसरवानी, आशा वेदप्रकाश अरोरा, गणेश ठाकुर, दादा अवतारे, सुहास तिरपुडे, विजयंत महाकालकर, बाबा खान, सीमा लूहा, कृष्णा कपूर आदि ने खूब सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन वैशाली मदारे ने किया। तथा, कार्यक्रम में सहयोग प्रशांत शंभरकर ने किया। ध्वनि व्यवस्था अर्पण एवं विनोद पांडे ने संभाली। उपस्थित दर्शकों, अभिभावकों और कलाकारों का आभार संयोजक राज चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया।