Pages

24 मार्च, 2024

मदरकेयर किंडरगार्टन में शहीद दिवस पर वीर सपूतों को अर्पित की आदरांजलि


नागपुर। शहीद दिवस पर बच्चों को चित्रों के जरिए  तथा मोनो एक्ट के जरिए अध्यापिका सीमा पाटिल ने  फांसी के फंदे पर झूल जाने वाले वीर पुत्र  सुखदेव, राजगुरु शहीद-ए-आज़म भगतसिंह  के बारे में बच्चों को जानकारियां प्रदान की। तथा बताया कैसे दुशमनों से देश की रक्षा करने के लिए ये वीर पुत्र नि:स्वार्थ बलिदानी दे गए जिसकी वजह से हम आज़ाद भारत के नागरिक बन सके। बच्चों ने शहीदों के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रणाम करते हुए आभार प्रकट किया।

मुख्याध्यापिका पूनम हिंदुस्तानी ने बच्चों को देशप्रेम के प्रति सदैव प्रथम श्रेणी में रखने का प्रयास  होना चाहिए हर हिंदुस्तानी का ऐसा मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने माँ भारती के लिए तथा वीर शहीदों के लिए अपना प्रेम दर्शाया जो बेहद ही मासूम एवं मनको  स्पर्श करता  पवित्र भाव था। इसमें विशेष रूप से दीपक मेश्राम, नीला चौधरी, किरण पाचे, दीक्षा भोयर, विनीशा वास ने सहयोग प्रदान किया।