Pages

11 मार्च, 2024

सीआरपीएफ केंद्र में महिला दिवस पर शहीदों की वीरांगनाएं हुई सम्मानित


नागपुर। हिंगना रोड स्थित ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. उपमहानिरीक्षक नागपुर केंद्र सीआरपीएफ के प्रशांत जंभुलकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस मौके पर शहीदों की वीरांगनाएं और आश्रितों को निमंत्रित गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. श्री जंभुलकर द्वारा इन महिलाओं की समस्याओं का समाधान कर उन्हें खुशियां प्रदान की गई. 


इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि कोई भी समस्या इन महिलाओं को आती है तो उसके समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहीदों की इन वीरांगनाओं के साथ पूरा केंद्र खड़ा है इसलिए वह अपने आप को अकेला महसूस ना करें कार्यक्रम में उपस्थित वीरांगनाओं को विशेष भेंट वस्तु देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी उपस्थित थे.