Pages

05 अप्रैल, 2024

डॉ. तरल नागमोती ने ‘इंटरनेशनल योगासन चैम्पियनशिप’ में जीता कास्यं पदक


महाराष्ट्र राज्य में चन्द्रपुर ज़िले के ब्रम्हपुरी शहर का नाम विश्व स्तर पर पहुँचाया 

नागपुर/ब्रम्हपुरी। बैंकाक, थाइलैंड के होटल एम्बेसेडर में 29 और 30 मार्च को बीकेके योगा एकेडमी, बैंकॉक द्वारा वर्ल्ड योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन के मार्गदर्शन में आयोजित 9वें ‘इंटरनेशनल योगासन चैम्पियनशिप - 2024’ का आयोजन संपन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन तनापूम अनयवीर्यचाई के हस्ते हुवा। इस अवसर पर वर्ल्ड योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन के मुख्य सचिव श्रीकान्त वारणकर एवं कोषाध्यक्ष सुरेश गांधी सहित जज महेश - थाइलैंड, सुदीप गिरी - कंबोडिया, और सुनील शिंदे - भारत, पंकज कुंडे - भारत के प्रमुखता से उपस्थित थे।


भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 51 से 65 वर्ष आयु की महिला वर्ग में ब्रम्हपुरी, महाराष्ट्र की सुप्रसिध्द महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. तरल श्रीकांत नागमोती ने ‘इंटरनेशनल योगासन चैम्पियनशिप - 2024’ का कास्यं पदक जीतकर सफलता हासिल की है। इसके अलावा भारत के ही नागपुर, महाराष्ट्र से भरत डेलीकर को भी सर्वोतृकृष्ट खिलाडी (पुरुष) का सम्मान मिला। इस चैम्पियनशिप में रिदमिक, आर्टिस्टिक एवं ट्रेडिशनल जैसे प्रकार में 13 देशों से 127  खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

डॉ. तरल नागमोती ने भारत के महाराष्ट्र राज्य में चन्द्रपुर ज़िले के ब्रम्हपुरी शहर का नाम विश्व स्तर पर पहुँचाया है। इनकी इस सफलता पर जीरो माइल फाउंडेशन, नागपुर, आईएमएस संगठन ब्रह्मपुरी, सभी मित्र, परिवार, डॉक्टर्स तथा रिश्तेदारों ने खुशियां व्यक्त कर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।