Pages

26 अप्रैल, 2024

मेरी पुस्तकें



पुस्तकें मेरी सहेलियाँ है
सुख-दुख की साथी  है
ईष्र्या दोष जलन से कोसों दूर
प्रेम दुनिया ज्ञान विज्ञान से भरपूर।

पुस्तक में नदी  तालाब, झरने हैं 
गहरा नीला समंदर  है 
बैठे-बैठे ही तुम्हें घुमा लाती है
जीवन जीने का सार बताती है 

पुस्तक में पेड़ पौधे, फल फूल 
बाग-बगीचे, खेत-खलियान, 
फुलवारी है
प्रकृति से जोड़ती सजगता सिखाती
पुस्तक मेरी बड़ी अनमोल है 

कथा कहानी शेरों शायरी कविताएँ
पाठ लेखनी, विशालकाय सेनाऐ
इतिहास बताती, इतिहास बनाती
पुस्तक जीने की कला है 

पुस्तक मेरी प्रथम गुरु है 
अ से ज्ञ,1 से 100 तक अक्षर से
अंक तक
वाक्य शब्द सब कुछ  सिखाती है
मूर्खों को ज्ञानी बनाती पुस्तक 
नाम इज्जत शौहरत मान बढ़ाती। 

- मेघा अग्रवाल
नागपुर (महाराष्ट्र)