Pages

20 अप्रैल, 2024

मदरकेयर किंडरगार्टन में मनाया चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व


नागपुर। मदरकेयर किंडरगार्टन में मनाया गया चैत्र नवरात्रि नवमी के पावन पर्व पर 17 अप्रैल बुधवार को माँ दूर्गा के नौ रूपों की पूजा की गयी। कन्या पूजन तथा कन्या भोज का आयोजन किया गया।


मुख्याध्यापिका  पूनम हिंदुस्तानी ने सभी कन्याओं का सोलह श्रृंगार किया। उन्हें देवी रूप में सज़ाकर उनकी पूजा-अर्चना की। पग पखारना, फूलों के रास्ते पर स्वागत तथा उनकी आरती, हवन आदि किया गया। 


अंत में परंपरागत अनुसार उन्हें फल तथा ऊपहार देकर उनका आशीष लिया उपस्थिति भक्त जनों ने। इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यापिका सीमा पाटिल, रेनूका शेद्रे, नीला चौधरी, दीक्षा भोयर, दीपक मेश्राम ने विशेष योगदान प्रदान किया।