Pages

02 मई, 2024

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर किया शरबत वितरण


नागपुर। एक मई को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर शीतला माता मंदिर मे चुनरी उड़ा कर, मोतीचूर के लड्डू एवं शरबत का वितरण किया गया। नागपुर टीम की मातृशक्तियों ने इस उपक्रम मे बड़ - चढ़कर सहभाग किया।

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से शरबत एवं मोतीचूर के लड्डू का वितरण किया गया। मंच की तरफ से एवं सुनीता मांजरे की ओर से शरबत का वितरण किया गया तथा मोतीचूर के लड्डू ममता शर्मा की ओर से किया गया तथा माता को चुनरी धारणा अवस्थी की ओर से पहनाया गया।

सहयोग देने वाली बहनों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, विदर्भ अध्यक्ष सुनीता मांजरे, जिला उपाध्यक्ष नीना मिश्रा, जिला मंत्री ममता शर्मा, एवं मिस्टर शर्मा, जिला मंत्री अनिता पुरोहित, आरती मिश्रा उपस्थित रही।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने टीम को महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस की बधाई दी | टीम के इस प्रकार के कार्य के प्रशंसा की।