Pages

30 मई, 2024

दयानंद आर्य कन्या विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम


नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय में अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए सत्र 2023-24 में सफलता के शिखर को छूकर सर्वोत्तम परीक्षा फल प्राप्त किया। विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षाफल 99.05 प्रतिशत रहा। इसके अंतर्गत 05 छात्राओं ने प्रवीण्य सूची, 67 छात्राओं ने विशिष्ट सूची तथा 145 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल पर विद्यालय का परचम लहराया। मैथिली मनोज डहाट ने 90.80 प्रतिशत, डिंपल कमल हरवानी तथा शबनम मो. शकीर कुरेशी ने 90.60 प्रतिशत, आर्षती विनोद घाटे ने 90.40 प्रतिशत एवं कुलवंत कौर अमरजीतसिंह कालड़ा ने 90.20 प्रतिशत हासिल करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। 

संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, सचिव राजेश लालवानी, कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी, संस्था सदस्य वेद प्रकाश आर्य एवं समस्त पदाधिकारियों तथा प्राचार्या डॉ गीता हरवानी, उपप्राचार्या डॉ संगीता हरीरामानी ने समस्त अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।