Pages

12 दिसंबर, 2025

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष पद पर असलम खान की नियुक्ति


भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी की उपस्थिति में सम्मेलन संपन्न 

नागपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च का यह विशाल सम्मेलन पूरी तरह से कामयाबी की मंजीले छुता रहा शाम 7.00बजे से रात 10.30 तक चलता रहा। इस सम्मेलन में मुस्लिम समुदाय प्रंचड मात्रा में भाजपा सम्मेलन का हिस्सा बने।

जहां युवा कार्यकर्ता असलम खान को सभी की सहमति से शहर अध्यक्ष चुने जाने के बाद  कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं पद की घोषणा होते ही पूरा शहजादी लाॅन तालियों से गूंज उठा।
नए अध्यक्ष के नेतृत्व में एक मजबूत और युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसके बारे में पार्टी पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि आने वाले समय में यह शहर में अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की जड़ें और मजबूत करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कांग्रेस और परिवारवादी पार्टियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने साफ कहा, भाजपा की राजनीति जनता से चलती है, जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। जो जनता के काम करेगा वही जीतकर भी आयेगा। हमारे नगरसेवकों से लेकर विधायकों और सांसदों का कार्य जनता के बीच  पारदर्शी तरीके से चलता है। जनधनयोजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना, हो या लाडलीबहना योजना, सभी को उसका लाभ मिला है, भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान समान रूप से होता है।

इसके बाद मंच पर आए भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कांग्रेस की राजनीति को बेनकाब करते हुए कहा कि, कांग्रेस पिछले 70 वर्षों से मुसलमान समाज को डराने, बांटने और भ्रम में रखने का काम करती आ रही  है। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। अल्पसंख्यक समाज यह समझ चुका है कि विकास की राजनीति भाजपा ही कर रही है। 

नागपुर में अंजूमन को इंजिनियर कालेज  देने का काम हो, उर्दू स्कुलो को 8वी से 12 वी तक  चलाने का काम  हो, बच्चों को पढ़ाने के लिए 65 में से 63 टीचर मुस्लिमो को रखने का काम हो या मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की छोटी स्कूलो को तोडकर  बड़े स्कुलो का निर्माण करना हो या शिक्षकों की नियुक्ति और उनके वेतन बढ़ाने का काम हो सब भाजपा ने ही किया है। 

टेका कब्रिस्तान के अंदर की ड्रेनेज पाईप लाईन को बंद करके बाहर से दुसरी लाईन डाली गयी। हज हाउस  में गाड़ीयों के आने-जाने की दिक्कतों को दुर करने केलिए दवाई बाजार की दिवार गिराकर रास्ता बनाया गया, पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कीगई, नागपुर हजहाऊस से सीधा जद्दा हवाईअड्डे  तक की हज यात्रा का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के कार्य काल में हूआ। नागपुर में उसका उद्घाटन तत्कालीन उड्डयन मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया था। 

नागपुर के मोमीनपुरा कब्रिस्तान का विकास भाजपा  के कार्य काल में हमने किया। और अभी -ई- लायब्रेरी 22 करोड की लागत से मोमीन पुरा में बन रही है। फिर भी भाजपा मुसलमानों की दुश्मन है यह प्रश्न विचारणीय है,? मुसलमानों को अब गंभीरता पूर्वक विचार करके भाजपा का साथ देना होगा, उन्होंने यह भी कहा कि असलम खान जैसे ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक प्रभावशाली बनेगा।

सम्मेलन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर था। नारे, तालियां और समर्थन से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में असलम खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए दिन- रात काम करेंगे।

यह सम्मेलन आने वाले राजनीतिक समीकरणों में भाजपा की मजबूत पकड़ का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
मंच पर  भाजपा के शहर महामंत्री  श्रीकांत आगलावे, हज कमेटी के चेयरमैन आसीफखान, पुर्व नगरसेवक कामील अंसारी, पुर्व महापौर जैनुनबी अशफाक पटेल, नागेश सहारे,मोहम्मद फारूक, लाला कुरेशी, गुलाम साबरी, छोटेसाहब खान, इरशाद हुसैन,आसीया खान, दिलावर खान, ग्यासुद्दीन अशरफी, नजमाबाजी, शमीम बाजी, रूहीना सैय्यद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।