Pages

14 फ़रवरी, 2026

मेरी वेलेंटाइन


दिल के तार बज उठते हैं,
जो तू महफ़िल में आती है,
रोशन होती है अंधेरी दुनिया, 
जो तू मुस्काती- बलखाती है,

मतवाली ज़ुल्फ़ जो तेरी लहराती है, 
नशेडी को नशा होता है
कुछ न कह मेरी वेलेंटाइन,
तेरी ख़ामोशी भी बातें करती हैं।

- डॉ. शिवनारायण आचार्य
   नागपुर, महाराष्ट्र