Pages

16 मार्च, 2026

पुस्तक चर्चा ‘धागे प्यार के’ अविशा प्रकाशन का अभिनव प्रयास युगधारा फाउंडेशन के साथ


नागपुर। उत्कर्ष, मोरभवन सभागृह में सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे लिखित नवविधा पंचाक्षरी व सप्ताक्षरी 
पर रचित अविशा प्रकाशन प्रस्तुत ‘धागे प्यार के’ पर एक सारगर्भित पुस्तक चर्चा संपन्न हुई। पॉवर ऑफ वन संपादक नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्णिमा पाटिल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कवयित्री रूबी दास अरु, अनिल मालोकर, अविनाश बागड़े ने समीक्षाएं प्रस्तुत की। अपना मनोगत लेखक ने प्रस्तुत किया। मंजूषा किन्जवड़ेकर ने अतिथियों का परिचय और नरेंद्र परिहार ने आभार माना।चर्चा में पी आर एस आई के उपाध्यक्ष एस पी सिंह, देवयानी बनर्जी, रामेश्वर बंग, माधव बोबडे,सारिका विजयवर्गी ने भाग लिया