Pages

28 मार्च, 2026

शालेय राज्य स्तरीय तेंग सु डो स्पर्धा में नागपुर विभाग ने जीते पदक


नागपुर। क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र, राज्य पुणे अंतर्गत जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, बुलढाणा द्वारा आयोजित  राज्य स्तरीय शालेय तेंग सु डो स्पर्धा का आयोजन शिवाजी महाराज सभागृह तालुका नादूरा, जिल्हा बुलढाना मे किया गया। जिसमें नागपूर विभाग के खिलाड़ियों ने सहभाग लेकर 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक , 14 कांस्य पदक प्राप्त किये। पूर्वी नागदावने, मंतशा शेख, असनी बागडे, पवन कोसे (स्वर्ण पदक) आराध्य तलवेकर, भुवनेश रेवतकर, आर्यन चावरे,(रजत पदक) जेन पठान, उर्वशी भूरे, 

अवनी सार्वे, प्रनिधी वाल्देव, कशफ शेख, रिया कोवे, उत्कर्ष खोबरागडे, जयस पाटिल, प्रेसी गज़भिये, साव्या भूरे, यश बागडे, मोहित इंगले, कनक माटे (कांस्य पदक) सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक व जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती पल्लवी धात्रक मेम, क्रीड़ा अधिकारी माया मेंम , तथा नागपुर विभाग प्रमुख मास्टर किरण यादव सर, नरेंद्र बिहार, वैभव ब्राम्हणकर, काजल राऊत, शशांक विश्वकर्मा, आचल राऊत को दिया।