Pages

21 मार्च, 2026

खामला में महाप्रसाद का वितरण


चेट्रीचंड्र नववर्ष का किया जोरदार स्वागत

नागपुर। खामला मुख्य बाजार क्षेत्र में युवा समिति के सदस्यों ने झूलेलाल जयंती सोत्साह मनाई गई। पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी की प्रमुख उपस्थिति में समाज बांधवो ने एक दूसरे से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भक्तों में महाप्रसाद वितरित किया गया। 

हरीश आसुदानी, संतोष चेतवानी, सुमित चेतवानी, कैलाश, आदि कोटवानी, आशीष बुधरानी, सागर तनवानी, संतोष मंछानी, राहुल भागवानी, राकेश साधवानी, सागर गनवानी, विक्की साधवानी, ओमी मोरजानी, गुलशन, सत्यम दीपक, 

जे के मोबाइल, आकाश, जीतू वरदानी, रोशन हेमनानी, शुभम, विजय करमचंदानी, सन्नी गंगवानी, जीतू, मुकुंद शर्मा, शंकर कृपलानी, कृष्णा, मोहित परसवानी का सहयोग सराहनीय रहा। तोतवानी ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर समयोचित मार्गदर्शन किया।