Pages

27 मार्च, 2026

पूर्व सांसद स्व. जतिराम बर्वे की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी


भोई - ढीवर समाज के विभिन्न संगठनों ने लिया निर्णय

नागपुर। रामटेक की पूर्व सांसद व भोई - ढीवर समाज के  प्रणेता स्व .जतीराम बर्वे की जयंती आगामी 2 अप्रैल को है, जिसे धूमधाम से मनाने का निर्णय समाज की एक बैठक में लिया गया। बैठक में इस निर्णय पर सर्वसम्मति से समाज के सदस्यों ने अपनी सहमति जताई समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रभाकर मांढरे ने बैठक की अध्यक्षता की उन्होंने 2 अप्रैल को होने वाले आयोजन की रूपरेखा का जायजा लेते हुए अपनी राय रखी। 

श्री मांढरे ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार स्व. जतिराम बर्वे की जयंती यादगार होगी और समाज का हर व्यक्ति इसे धूमधाम से मनाएगा जिसे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और समाज की एकता दिखेगी। बैठक में आरक्षण, शिक्षा, महिला सबलिकरण, एनटी कोटे में घुसपैठ आदि विषयों पर खुलकर चर्चा और  बहस हुई। 

इस बैठक में धनराज  कार्लुके, कमलेश सोंधिया, दिलीप पारसे, पुंडलीकराव बावनकुले, फागोजी उके, सुरेश शिवरकर, बबलू बर्वे,सुखदेव मेश्राम, मनोज नगरे , युवराज नागपुरे, दिलीप करलूके, श्रीमती नगरे, श्रीमती  नान्हे आदि उपस्थित थे।