Pages

15 मार्च, 2026

शिव शीतला माता मंदिर में महाप्रसाद वितरित


नागपुर। सिंध माता मंडल, शिव शीतला माता मंडल, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत, खामला, हनुमान मंदिर पंच कमेटी की ओर से स्व. ऋषिकेश नितनवरे की पावन स्मृति में खामला मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित शिव शीतला माता मंदिर में महाप्रसाद वितरित किया गया। मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी, युवा क्रांति मंच के संरक्षक पंजू तोतवानी की प्रमुख उपस्थिति में पूजन किया गया। 

मनीष, कन्हैया, राहुल, आकाश तोतवानी, हरीश आसुदानी, अजय तोतवानी, रोशन नानवानी, योगेश डेबवानी, शंकर देवानी, जतिन नारायणी, आकाश रूपचंदानी, अतुल पंजवानी, सागर गनवानी, सोनू, सुबोध कनोजिया, साहिल ढोले, अभिलाष वाहने, कौस्तुभ नितनवरे, हर्षिल सितापुरे, अंगद वाहने, हिमांशु, श्रेयष, Skip, मनीष रामटेके, विनय सोमकुंवर, आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी में शिवशंकर से सर्वत्र खुशहाली की कामना की गई।