Pages

21 मार्च, 2026

आज स्पर्श कवितेचा काव्यसंग्रह का होगा प्रकाशन


स्मिता जोशी जोहरे द्वारा लिखित मराठी वृत्तबद्ध काव्यसंग्रह

नागपुर। कवयित्री स्मिता जोशी जोहरे द्वारा लिखित, स्वयं प्रकाशन द्वारा प्रकाशित स्पर्श कवितेचा मराठी वृत्तबद्ध काव्यसंग्रह का प्रकाशन समारोह दिनांक 21 मार्च 2026 को शाम 6 बजे नवदृष्टि सभागृह, बी आर मुंडले स्कूल में आयोजित किया गया है। 

वरिष्ठ कवयित्री एवं गज़लकार श्रीमती आशा पांडे इस प्रकाशन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। कवयित्री एवं गीतकार जयश्री अंबासकर इस काव्यसंग्रह पर भाष्य करेंगी। आयोजकों ने काव्यप्रेमी रसिकों से प्रकाशन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।