Pages

05 अप्रैल, 2026

विजयिनी सखी मंच की सखियों ने माता जगदंबा को किया नमन


नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'सौभाग्यपूर्ण पल के अंतर्गत, विजयिनी सखी मंच की सखियों ने एक जैसे पारंपरिक पोशाक में ब्रह्ममुहुर्त में पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता के स्वयंभू रूप की एक जैसी सज़ी थाली से सामूहिक आरती अर्पित की। 


पूनम हिंदुस्तानी , सुनीता अनेजा, एकता खत्री, मीना यादव, सुनीता  सिंह, मंजू देवांगन, हिना गज़वानी, वीनू वतस्ल, मीनू गुप्ता, ज्योति रेवतकर, लक्ष्मी मुरलीधरन, शील श्रीरसागर, लक्ष्मी चंद्रमौली, लक्ष्मी वैंकेट, रेखा पित्रोदा, नीता वाड़ी भस्मे विशेष रूप से उपस्थित रही। कोराडी मंदिर के पदाधिकारियों का  सौभाग्यपूर्ण पल के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।