संजीवनी फाउंडेशन व गुरुसंगत दरबार समिति का आयोजन
नागपुर। संजीवनी फाउंडेशन व गुरुसंगत दरबार समिति, खामला द्वारा निःशुल्क बी पी एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सक डॉ. हरीश खुबनानी, डॉ जयेश खूबनानी द्वारा मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। डॉक्टर हरीश खुबनानी के मार्गदर्शन में 77 मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री वाधनदास तलरेजा, सचिव सुरेश आहूजा, कोषाध्यक्ष अशोक केवलरामानी, सहसचिव सुखदेव भागचंदानी, घनश्यामदास तलरेजा, माणिकलाल हरगुनानी, मनोहर केवलरामानी, पिंकी रामनानी, डॉ. आशीष राजानी, आरती टोंबरे तथा कार्यक्रम की संयोजक शोभा भागिया ने सफल बनाने में कार्यरत रहे।
साथ ही श्री गुरुसंगत दरबार की टीम के सदस्य हरीश गणेशानी, नारायण आहूजा, दुर्गादास कोडवानी, हरबक्स वरयानी, हरीश भगिया, हरदास वरयानी, संजय बुधरानी, उत्तम गलानी, होतचंद भागिया, कटियार, लाधाराम धमेजा सहित अनेक सेवाधारियों इस शिविर को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दिया।
