श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम 30 अप्रैल से प्रारंभ
नागपुर। अपने अजर, अमर एवं चिरंजीवी स्वरूप को दैदीप्यमान करते भगवान परशुरामजी निर्विवाद रूप से ब्राह्मण एकता के सूत्रधार बने हुए हैं। परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ अक्षय तृतीया पर अपने आराध्य के प्रति पूर्ण निष्ठावान रहते हुए विगत 30 वर्षों से इनका जन्मोत्सव पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ करता आ रहा है।
परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ नागपुर से महिला मंडल आज 26 अप्रैल को गढमाहुर पहुचकर परशुराम जगत जननी रेणुका मां के चरणो मे हाजरी लगवाई एवं शोभायात्रा सफलता केलिए माता जी के गर्भगृह स्थल पर अभिषेक किया गया एवं अखंड ज्योत प्रज्वलित कर मुख्य पुजारी जी ने महिला मंडल को बीणा प्रसाद देकर महिला मंडल को नागपुर के लिए रवाना किया।
इस वर्ष कार्यक्रम बुधवार दि. 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर रविवार 4 मई को भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न होंगे। इसके लिए श्री रेणुका माता, माहूरगढ़ से प्रज्वलित अखण्ड ज्योत एवं महिला मंच का आज नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं पूजन किया गया।
30 अप्रैल को श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव विधिपूर्वक पूजन एवं श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ के साथ संपन्न होगा। 1 एवं 2 मई को महिला मंच द्वारा द्वारा श्री परशुराम चालीसा, श्री परशुरामाष्टक पठन एवं भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। शनिवार दि. 3 मई को 'स्वपुरुषार्थ से राष्ट्र निर्माण' विषय पर एक परिसंवाद आयोजित किया गया है। इसके प्रमुख वक्ता डॉ भूषण कुमार जी उपाध्याय (पूर्व पोलिस महानिदेशक) एवं डॉ. नताशा शुक्ला रहेगें। किसी भी राष्ट्र की उन्नति तब कही जाएगी जब वह अपने स्वयं के आधार पर कुछ करके दिखाएगा तब। स्व पुरुषार्थ की प्रेरणा समाज में जागृत करने हेतू यह चर्चा सत्र आयोजित किया गया है। समाज की युवा पीढ़ी को इसमें उपस्थित रहने का अनुरोध आयोजकों द्वारा किया गया है।
रविवार 4 मई को विशाल शोभायात्रा में भगवान परशुरामजी का दिव्य रामेश्वरम पूजन रथ, शंखनाद, वेदपाठन, लोककलाओं एवं गौरवशालीन युद्ध कला का प्रदर्शन एवं अपने विषय, 'स्वपुरुषार्थ से राष्ट्र निर्माण' विषय को केंद्रित रखते हुए विषयों पर आकर्षक झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित रहेगी।
उपरोक्त सभी कार्यक्रमो का समय शाम ६ बजे से एवं स्थान - श्री गोरक्षण सभा, धनतोली हितवाद प्रेस के बाजू में रहेगा। श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम समिती ने सभी धर्मानुरागियों से सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।