Pages

07 सितंबर, 2025

प्रवीण बागड़े होंगे प्रबुद्ध साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित


नागपुर। मराठी साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष का ‘प्रबुद्ध साहित्य रत्न पुरस्कार’ नागपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रवीण बागड़े को प्रदान किया जाएगा। उनके समाजोन्मुख, विचारप्रवर्तक एवं प्रभावी लेखन को देखते हुए चयन समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। बागड़े ने अपने लेखन के माध्यम से राजनीति, चुनाव प्रक्रिया, सामाजिक समस्याएं, धार्मिक-सांस्कृतिक प्रसंग और लोकजीवन से जुड़े मुद्दों को गहनता से उजागर किया है। उनकी लेखनी में यथार्थ का साहसिक चित्रण, सामाजिक चेतना और जनमानस को आंदोलित करने की शक्ति विद्यमान है।

          पुरस्कार में मानपत्र, स्मृति चिन्ह और नगद राशि का समावेश है। २० सितंबर २०२५ को आंबेडकरी मूवमेंट का आवाज दैनिक प्रबुद्ध परिवार, नांदेड के १६ वे वर्धापन दिन के उपलक्ष मे आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस घोषणा के बाद साहित्यिक जगत एवं पाठक वर्ग में हर्ष की लहर दौड़ गई है। अनेक साहित्यप्रेमियों ने बागड़े के चयन को “मराठी साहित्य के प्रति उनकी निष्ठा और सामाजिक दृष्टिकोण की सराहना” बताया है। प्रबुद्ध साहित्य रत्न पुरस्कार से प्रवीण बागड़े का सम्मान होना संपूर्ण साहित्य जगत के लिए गौरव की बात है।

         इससे पूर्व भी प्रवीण बागड़े को उनके उल्लेखनीय कार्य, उत्साह और निष्ठा के लिए अनेक सन्मान प्राप्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर उन्हें ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’, ‘उत्कृष्ट अधिकारी पुरस्कार’, राज्य शासन का अहवाल तैयार करने में सहभागिता के लिए ‘लम्पी योद्धा पुरस्कार २०२३’ तथा हाल ही में देशभर में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान २०२५’ के विश्वविद्यालयीय अहवाल तैयार करने के लिए भी सम्मानित किया गया है। उनके लगातार सफल प्रयासों की सर्वत्र सराहना होती रही है। प्रवीण बागड़े महाराष्ट्र के अनेक मंत्रियों के स्वीय सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं। 

शासन और प्रशासन का अनुभव होने के साथ-साथ उन्हें समाजसेवा और साहित्य का भी गहरा लगाव है। कोविड महामारी के दौरान उन्होंने अनेक रोगियों की सेवा की। साहित्य क्षेत्र में भी उनका महत्त्वपूर्ण योगदान है एवं महाराष्ट्र के विभिन्न समाचारपत्रों में उनके ३५० से अधिक लेख तथा १०० से अधिक मुलाखतें व स्तंभ प्रकाशित हुए हैं। उनकी इस नई उपलब्धि ‘प्रबुद्ध साहित्य रत्न पुरस्कार’ के चयन को लेकर साहित्यकार, समाजसेवक और शैक्षणिक क्षेत्र के प्रतिनिधि बड़े पैमाने पर उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दे रहे हैं।