Pages

25 सितंबर, 2025

विश्व स्तर पर आयुर्वेदिक की स्वीकार्यता बढ़ रही है : डॉ. उपाध्याय


नागपुर। वर्तमान समय की वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान आयुर्वेद के पास है इसलिए विश्व स्तर पर आयुर्वेद की स्वीकार्यता बढ़ रही है उक्त विचार डॉक्टर गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने विदर्भ प्रांतीय आयुर्वेद सम्मेलन द्वारा  दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में आयोजित धन्वंतरि सम्मान समारोह में व्यक्त किये। इस समारोह में डॉ गोविंद असाटी,डॉ उज्ज्वला साहकरकर, डॉ रविराज परदेशी को आयुर्वेद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि डॉक्टर बृजेश मिश्रा ने आयुर्वेद दिवस मनाने के निमित्त भारत सरकार के उद्देश्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष डॉक्टर किरण तिवारी ने स्वागत भाषण में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवम  सम्मान समारोह की रूपरेखा रखी। संगठन मंत्री डॉक्टर अर्चना दाचेवार ने संगठन द्वारा किए गए विविध कार्यों की  जानकारी दी। सत्कार मूर्ति डॉक्टर गोविंद असाटी ने चिकित्सकों  से विदर्भ प्रांतीय आयुर्वेद सम्मेलन से जुड़कर आयुर्वेद विकास में सहभागी होने की अपील की। 

डॉक्टर परदेशी ने आयुर्वेद में युग अनुरूप परिवर्तन की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कल्पेश उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन डॉ पल्लवी तोटे ने किया। कार्यक्रम में डॉ देवयानी ठोकल, डॉ रचना रामटेक, डॉ शिल्पा वराडे,डॉक्टर सपना बागडे, डॉ गोविंद तुंडलवार, डॉ विनोद रामटेक, डॉ उदय पावडे, डॉ शांतिदास लुंगे, डॉक्टर खनोरकर ,डॉक्टर सुरेखा लांडगे,डॉक्टर जय छागांणी आदि बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित है।