Pages

12 फ़रवरी, 2026

वरिष्ठ महिलाओं को कराई चार धाम यात्रा


श्री साईं समाधि उत्सव समिति का उपक्रम

नागपुर। श्री साई समाधि उत्सव समिति बजरिया की ओर से वरिष्ठ महिलाओं को निशुल्क चार धाम की यात्रा कराई गई। यात्रा के दौरान वरिष्ठों को शिर्डी, शेगाँव, शनि शिंगणापुर एवं देवघर की न केवल यात्रा कराई गई बल्कि पौराणिक इतिहास से भी अवगत कराया गया। 


इस यात्रा में विशेष सहयोग दिनेश पापा यादव परिवार एवं राजकुमार माहुले, भूषण शास्त्रकर, नरेश साहू राजेश साहू, सुभाष तिवारी, वर्मा ट्रेवल्स का रहा। यह यात्रा का दसवां वर्ष था। यात्रा का आरंभ सुमित्रा देवी यादव द्वारा प्रथम पूजा के बाद हुआ।   

प्रमुख रूप से अजय नंदलाल अग्रवाल, भूषण शास्त्र कर सहित गणमान्य  नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस यात्रा में पापा यादव, राधेश्याम, राजेश माहुले, सागर माहुले, धीरज यादव ने वरिष्ठ महिला यात्रियों व भक्तों की मदद एवं इनका मार्गदर्शन किया।