Pages

12 फ़रवरी, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति दिवस पर किया नमन


नागपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार 11 फरवरी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम दो स्थानों पर संपन्न हुआ। पहला कार्यक्रम विवेक मेंढी के निवास स्थान, पडोले हॉस्पिटल के पास स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित किया गया, जबकि दूसरा कार्यक्रम पूर्व नगरसेवक प्रमोद तभाने के कार्यालय, गोपाल नगर में संपन्न हुआ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विवेक मेंढी के निवास स्थान पर यह कार्यक्रम श्रद्धा एवं सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगरसेवक निधि तेलगोटे, अश्विनी जिचकार, संजय उगले, दिलीप दिवे, संयोजक विमलकुमार श्रीवास्तव, पूर्व नगरसेवक प्रमोद तभाने, वार्ड अध्यक्ष अतुल गेडाम, महामंत्री नितिन महाजन, विवेक मेंढी, चारुदत्त बोकारे, सुनीत सोनडवले, वार्ड अध्यक्ष योगेश थापे, मनोज दुबे, पलक मोकदम, धनविजय काका, तुषार बुकने, दिनेश कतलकर, आदित्य बनकर, डॉ. लोणारे सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।