Pages

12 फ़रवरी, 2026

गांधीसागर झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल जन्मोत्सव


सिंधु झूलेलाल वेलफ़ेयर सोसा की हुई सभा

नागपुर। सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल जी का १०७६ वाँ जन्मोत्सव गांधी सागर झूलेलाल मंदिर परिसर में सिन्धु झूलेलाल वेलफेयर सोसा के तत्वाधान में महंत ठकुर मोहनदास के सानिध्य में भव्य रूप से मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रथम सभा महंत ठकुर मोहनदास के उपस्थति में संस्था अध्यक्ष रमेश जेसवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में दीपक देवसिंघानी, कोडूमल धनराजानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी, मनोज़ मोरियानी, एन कुमार हरचंदानी मनोहर खुशलानी, विजय रामानी, कवल अडवाणी, सतीश मिरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत ट्रस्टियों द्वारा झूलेलाल जी की फ़ोटो पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर की गई।

सभा में झूलेलाल जी की १०७६ वी जयंती के उपलक्ष्य में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांधी सागर झूलेलाल मंदिर में दो दिवसीय जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेंगी । इस महोत्सव में धार्मिक पूजा अर्चना, भजन कीर्तन, शोभा यात्रा, बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेंगा जिसकी विस्तृत जानकारी व रूप रेखा अगली सभा में सर्वसम्मति से तय किया जाएंगा । सभा में राजूभाई माखीजा, नंदलाल हरदवानी, सुनील जगियासी, संजय धनराजानी, राम खुशलानी, सोनू मंघानी, प्रदीप जेसवानी, रवि हरदवानी, नंदलाल देवानी, नानक आहुजा, जवाहर चुग, योगेश उत्तमचंदानी, जय मोरियानी, कमलेश घनवानी ने अपने सुझाव विचार रखे।