नागपुर। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान तथा वीर अकादमी बालाघाट, मध्यप्रदेश ने नागपुर में रविवार दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार तथा राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्री रामनारायण मिश्र के हस्ते डॉ.आनन्द ताराचंद शर्मा नागपुर को समाज सेवा, साहित्य, पत्रकारिता तथा फिल्मांकन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय स्वर्णिम रत्न विद्श्री देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर डॉ. कविता गहरवार - प्रधान सम्पादक, गंगोत्री वार्षिक पत्रिका एवं अध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, बालाघाट (मध्यप्रदेश), डाॅ. वीरेन्द्रसिंह गहरवार - राष्ट्रीय अध्यक्ष, इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, भारत, केम्प-नागपुर (महाराष्ट्र) तथा डॉ. महेंद्रभाई सेठ समाज शास्त्री, साहित्य विदश्री प्रमुखता से उपस्थित थे।
इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान तथा वीर अकादमी बालाघाट, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पुण्य सलिला वैनगंगा के तट पर बसा बालाघाट चर्चित नगर में जहाँ राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व का 24 वाँ अनोखा महाभव्य अनुष्ठान दिनांक 22 फरवरी 2026 को सहयोगात्मक रुप से सादगी पूर्वक आयोजित हुआ था। उक्त अवसर पर 15 राज्यों से प्रतिष्ठित पुरातत्व विद्, इतिहास विद्, साहित्य विद्, समाज शास्त्री, अधिकारियों, विश्व की जानी- मानी हस्तियों का भव्यता के साथ का आगमन हुआ था लेकिन किन्ही कारणों से डॉ. आनन्द ताराचंद शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसलिए यह सम्मान नागपुर में देकर डॉ. आनन्द ताराचंद शर्मा को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने पर डॉ. आनन्द ताराचंद शर्मा को उज्जवल भविष्य के लिए समाज, परिवार, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं तथा बधाईयाँ दी है।
