नागपुर। डिफ एंड डंब रेसीडेंटल स्कूल, सावनेर द्वारा आयोजित वार्षिक सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य मे विजयिनी की संस्थापिका पूनम हिंदुस्तानी तथा एडमिन विजयिनी सखियों को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रित किया गया था।
संस्था बेहद ही सराहनीय तरीके से इस स्कूल को संचालित कर रही है। पूरा वातावरण सकारात्मक उर्जा से पूर्ण था, स्वच्छता देखते ही बनती थी। जरूरत की सारी सुख सुविधाएं बच्चों के लिए आयोजित की गयी थी। शिक्षिकाओं का समर्पण बच्चों के हुनर मे साफ़ झलक रहा था। बच्चों का आत्मविश्वास तथा चेहरे पर मुस्कान मन को स्पर्श कर रहे थे। विजयिनी सखी मंच की सखियों ने संस्था को 5100/- राशि का सहयोग प्रदान किया।
विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी श्वेता गुप्ता, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी डॉ. सुषमा नितनवरे, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी दीप्ति चाचरा ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया। विशेष रूप से निमंत्रित करने के लिए मुख्यध्यापिका सुवर्णाजी एवं दुर्गा छेड़े का विशेष आभार


